YoUr BoDy FiTnEsS gUiDe.....

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ भोजन अति आवश्यक होता है | इसी तरह आँखों को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ खाद्य पदार्थो का सेवन भी अति आवश्यक होता है | आँखों पर चश्मा, मित्रो आजकल हर दूसरे से तीसरे व्यक्ति को नजर कम होने की समस्या है | आजकल तो ये नजर के चश्मे छोटे-छोटे बच्चो पर भी देखने को मिलते है | चश्मा लगने का कारण है, खान-पान में ठीक ढंग से ध्यान न देना | और हरी सब्जियों का कम सेवन करना | मित्रो यदि आँखों पर चश्मा लग जाए तो इंसान युवा अवस्था में ही वृद्ध दिखाई देने लगता है | मित्रो, आज मैं आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहा हूँ,जिनके नियमित रूप के सेवन से आप अपनी नजरो को तेज क्र सकते है | और इस चश्मे की समस्या से छुटकारा पा सकते है |

आइये आपको बताते है उन चीजे के नाम और उनको इस्तेमाल करने का सही तरीका :

1. बादाम :

विधि : चार गिरी बादाम को आप रात को भिगोकर रख ले | अब सुबह उठकर उसका सेवन कर ले | ऐसा नियमित रूप से सेवन करने से आपकी नजर तेज हो जाएगी | क्यूंकि बादाम में मोजूद विटामिन इ आँखों की रौशनी के साथ-साथ आपकी याद्दाश को भी बढ़ाता है|

२. पालक :

विधि : पालक के आठ से दस पत्ते खाने से भी आँखों की नजर तेज हो सकती है | और इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती है |

३. मूंगफली :

विधि: वैसे तो मूंगफली वजन बढ़ने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है | मगर मूंगफली में मोजूद विटामिन इ आपके आँखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद करता है | मूंगफली अंदर से बहुत गरम होती है, इसीलिए इसका सेवन आप सर्दियों में करे तो इसका आपको नहुत अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा |

4. संतरा:

विधि : विटामिन सी से भरपूर संतरा आपकी आंखों की की रोशनी को तेजी से बढ़ाने में बहुत मदद करता है | इसके नियमित सेवन से आप अपने चश्मे की समस्या से जल्दी से छुटकारा पा सकते है |

5. आंवला :

विधि : आंखों की रोशनी की बात हो और आंवले का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता | विटामिन सी का सर्वोत्तम तत्व आंवला, आपकी आंखों की रौशनी के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है | प्रतिदिन एक आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आपको चश्मे से छुटकारा मिल सकता है |

6. मछली :

विधि : मछली में मौजूद फैटी एसिड ना केवल आंखों की रोशनी बढ़ाता है बल्कि आंखों से जुड़ी हर समस्या को ठीक करने में मदद करता है | सप्ताह में दो बार मछली का सेवन करने से हमारी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है | क्यूंकि मछली में मौजूद ओमेगा-3 हमारी आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है |

7. गाजर :

विधि : गाजर में वैसे तो कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं परंतु इसमें मौजूद बीटाकैरोटीन और विटामिन ए आपकी आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है | गाजर को नियमित रूप से खाने से मोतियाबिंद जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा कम हो जाता    है |

8. अंडा :

विधि : वैसे तो अंडे को हम वजन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं | परंतु इसमें मौजूद विटामिन ए हमारी आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद साबित होता है| यदि आप नियमित रूप से दो अंडे खा रहे हैं, तो आपको नाइटब्लाइंडनेस होने का खतरा बहुत कम होता है |

9. टमाटर :

विधि : टमाटर का सेवन हमें रोज करना चाहिए | क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व, विटामिन ए, सी आदि पाए जाते हैं | जो हमारी आंखों को कई तरह की बीमारियों से बचाता है |

10. शकरकंद :

विधि : मीठे होने के साथ-साथ यह हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है | इसके नियमित इस्तेमाल से कई बीमारियों से बचा जा सकता है |

 

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments
Muhammad Qasim - Apr 16, 2020, 2:29 AM - Add Reply

Very valueable information, i read every part of your article, you should see my also, to increase your valueable knowledge...

You must be logged in to post a comment.
Adarsh Pandey - Apr 16, 2020, 5:35 AM - Add Reply

Thanks for your review.... I will also see your article...

You must be logged in to post a comment.

You must be logged in to post a comment.

Related Articles
About Author