भारत के 50 रोचक तथ्य

भारत के बारे मे आपने बहुत कुछ सुना होगा या पढ़ा होगा पर क्या आप जानते हैं दुनिया मे सबसे अधिक संख्या मे डाकघर (पोस्ट ऑफिस ) भारत मे हैं? जिनमे एक तैरती (फ्लोटिंग) पोस्ट ऑफिस भी हैं।क्या आप यह भी जानते हैं भारत के पहले रॉकेट को साइकल पर लाया गया था? एसे ही कुछ आश्चर्यजनक तथ्यो के बारे मे नीचे बताया गया है तो आप जरूर पढे।

1. INDIA नाम " इंडस " यानि सिंधु नदी पर से रखा गया है जिसके चारो ओर घातियाँ हैं। सिंधु घाटी सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता हैं।

2. " हिंदुस्तान " नाम "सिंधु " और " हिन्दू " को जोड़ता है ओर इस तरह हिन्दुओ की भूमि को संदर्भित करता हैं।

3. भारत मे हर 12 साल के बाद " कुंभ मेला " लगता है ओर कहा जाता है की दुनिया मे लोगो का सबसे बड़ा जमावड़ा यही होता हैं।2011 के कुंभ मेले मे 75 मिलियन से भी अधिक तीर्थयात्री आए थे ओर ये भीड़ इतनी ज्यादा थी की ये अंतरिक्ष से भी दिखाई दे रही थी।

                

4. चीन और अमेरिका के बाद सबसे बड़ी सेना भारत की हैं।

5. भारत मे 3,00,000 मस्जिद हैं जो मुस्लिम दुनिया सहित किसी भी अन्य देशो की तुलना मे अधिक हैं।

6. दुनिया का पहला विश्वविध्यालय तक्षशिला मे 700 ईसा पूर्व मे स्थापित किया गया था।यहा पर दुनिया भर के 10,500 से भी अधिक छात्र 60 विषयो का अध्ययन किया करते थे।

7. लखनऊ का सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया मे छात्रों  के मामले मे सबसे बड़ा स्कूल हैं।यहा पर 45,000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।

8. भारतीय रेल मे यात्रा करने वालो की संख्या लगभग 25 मिलियन प्रतिदिन है जो ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी के बराबर हैं।

9. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल मे हैं।यह क्रिकेट पिच समुद्र से 2444 मीटर ऊपर हैं।

10. 17वीं शताब्दी की शुरुआत मे ब्रिटिश शासन के समय तक भारत सबसे अमीर देशो मे से एक था।

11. नेविगेशन कला का जन्म 6000 साल पहले सिंध नदी मे हुआ था।नेविगेशन शब्द संस्कृत के " नवगति " शब्द से लिया गया हैं।

12. अँग्रेजी अभिनेता सर बेन किंग्सले मूल रूप से भारतीय हैं।उनका नाम कृष्णा पंडित भांजी हैं।

13. भारत के महाराष्ट्र के एक गाँव मे लोग पीढ़ियो से बिना दरवाजे के घरो मे रहते हैं।इस गाँव का नाम शनि सींगनापुर हैं।यहा के लोगो का मानना है की जो उनके घरो मे चोरी करेगा उसको भगवान शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

14. भारत के चंद्रयान -1 ने अपने मून मिनरलोगी मेपर का उपयोग करते हुए पहली बार चाँद पर पानी का पता लगाया।

                   

15. इंडिया मे लेह के निकट एक " चुंबकीय हिल " नमक जगह है जिसका चुंबकीय गुण इतना अधिक हैं की वो गाड़ियो को अपनी ओर खिचता हैं। 

                   

16. शतरंज की खोज भारत मे हुई थी।

17. शर्ट के बटन की खोज भारत मे हुई।

18. बीजगणित ,त्रिकोणमिती और कलन की खोज भारत मे हुई।

19. शेम्पू  का आविष्कार भारत मे हुआ।

20. ज़ीरो नंबर का आविष्कार भारत मे हुआ।

21. पाई की वैल्यू की खोज भारत मे हुई।

22. प्लास्टिक सर्जरी भी दुनिया को भारत की ही देंन हैं।

23. सबसे ज्यादा फिल्मे भारत मे ही बनती हैं।

24. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश हैं।

25. साँप और सीधी का खेल 13वीं  सदी मे कवि संत ज्ञानदेव द्वारा बनाया गया था।

26. सबसे ज्यादा अँग्रेजी बोलने वाले देशो मे भारत दूसरे नंबर पर हैं।

27. भास्कराचार्य ने सेकड़ों साल पहले पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने के समय की सही गणना की थी।

28. दुनिया मे सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग भारत मे हैं।इसलिए पिज्जाहट और मेकडोनाल्ड ने अपने पहले शाकाहारी रेस्टोरेन्ट भारत मे खोले।

29. KFC ने भारतीयो के लिए शाकाहारी मेनू लागू किया।

30. भारत 90 देशो को सॉफ्टवेर निर्यात करता हैं।

31. जैन और बोद्ध धर्म की स्थापना भी भारत मे ही हुई हैं।

32. भारत ने ही दुनिया को योग दिया जिसकी नीव 5000 साल पुरानी हैं।

33. मार्शल आर्ट्स का भी आविष्कार भारत मे ही हुआ हैं।

34. भारत के तिरुपति बालाजी मंदिर मे हररोज 30,000 से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आते हैं।सबसे ज्यादा दान भी यहा ही आता हैं।

35. भारत के शकुंतला देवी ने 13 अंको का गुणाकार सिर्फ 28 सेकंड मे कर दिया था।

36. बांद्रा-वर्ली सीलिंक मे पृथ्वी के परिधि के बराबर स्टिल के तर हैं।

37. हीरे की खोज भारत मे हुई थी।

38. भारत के गुजरात राज्य मे स्थीत जामनगर रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी क्रूड ऑइल रिफाइनरी हैं।

39. भारत ने अपने इतिहास मे कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया हैं।

40. 2200 साल पहले शुश्रुत और उनकी टीम  ने मोतियाबीद , कुत्रिम अंग, सिजेरियन, फ्रेक्चर, प्लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्क  सर्जरी जैसी जटिल सर्जरी की थी।

41. लाइफ़लाइन एक्सप्रेस (jeevan rekha express) दुनिया की पहली अस्पताल ट्रेन हैं जिसमे सर्जरी से लेकर केन्सर तक के इलाग की पूरी व्यवस्था हैं।इससे दूर गांवो मे भी ये सेवाए पहोचाई जाती हैं।

                 

42. भारत के पंजाब मे स्थित स्वर्ण मंदिर एक दिन मे 50,000 लोगो को शाकाहारी खाना खिलता हैं।

43. भारत मे इन्टरनेट का उपयोग करने वालो की संख्या US की आबादी से भी ज्यादा हैं।

44. दुनिया की तुलना मे सबसे कम कॉल दरे भारत मे हैं।

45. भारत का पहला रॉकेट साइकल पर लाया गया था और पहला उपग्रह बैलगाड़ी मे लाया गया था।

                              

46. अमेरिका ओर जापान के अलावा भारत ही एक मात्र एसा देश है की जिसने स्वदेशी रूप से सुपर कम्प्युटर बनाया हैं।

47. यह व्यापक रूप से माना जाता है की भारतीय दुनीया मे सबसे अधिक मांग वाले कर्मचारी हैं।

- अमेरिका मे 38% डॉक्टर भारतीय हैं।

- अमेरिका मे 12% वैज्ञानिक भारतीय हैं।

- नासा के 36% कर्मचारी भारतीय हैं।

- माइक्रोसॉफ़्ट के 34% कर्मचारी भारतीय हैं।

- आईबीएम के 28% कर्मचारी भारतीय हैं।

- इंटेल के 17% कर्मचारी भारतीय हैं।

- जेरोक्स के 13% कर्मचारी भारतीय हैं।

48. भारत मे 1,55,015 डाकघरो के साथ दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क हैं।जिनमे से एक श्रीनगर के डल झील मे स्थित तैरती (फ्लोटिंग) पोस्ट ऑफिस भी शामिल हैं। 

               

49. भारत एकमात्र एसा देश हैं की जिसने गायों के अधिकारो के लिए बिल पास किया हैं।

50. सबसे बड़ा रोड नेटवर्क भारत के पास हैं जिसने 19,00,000 मील की दूरी पर देश को कवर किया हैं।

धन्यवाद।

        

 

 

                 

 

 

 

                

 

 

 

 

 

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

Related Articles
Sep 27, 2020, 7:18 PM - Samidha
Jul 25, 2020, 10:01 AM - Understand English
Jun 27, 2020, 6:50 AM - Abhinash kumar
About Author