भारत के 10 सबसे खूबसूरत शहर

भारत प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होकर अपनी अलग पुरातात्विक, ऐतिहासिक व एक समृद्धिशाली  विरासत रखता है जो की विश्व  में एक अलग पहचान रखती हैं। इसी संबंध में हमें भारत के 10 सबसे खूबसूरत शहरों के बारे में जानना बेहद जरूरी है , ताकि देश-विदेश के लाखों पर्यटकों को आकर्षित कर आर्थिक समृद्धि  को हासिल की जा सके। 

 

आइए भारत के 10 सबसे खूबसूरत शहरों के बारे  में जानने का प्रयास करते हैं--

1. जयपुर - जयपुर शहर भारत के राजस्थान प्रदेश की राजधानी है। महाराजा जयसिंह के द्वारा बसाया गया यह   शहर भारत का पहला व्यवस्थित तरीके से बसाया गया शहर है। जयपुर शहर अपनी समृद्धशाली विरासत व  ऐतिहासिक स्थलों की वजह से पूरे विश्व में जाना जाता है ।यहां पर आपको आमेर महल, जय गढ़ दुर्ग, हवा महल जंतर-मंतर ,अल्बर्ट म्यूजियम हॉल, जल महल जैसे अनेक पुरातात्विक में एतिहासिक स्थल मिल जाएंगे। इसके अलावा जयपुर अपने गुलाबी रंग के लिए भी विश्व में जाना जाता है इसलिए  इसे गुलाबी नगरी भी कहते हैं। क्योंकि पुराने जयपुर शहर का अधिकांश हिस्सा गुलाबी रंग से पेंट किया हुआ है।

2. उदयपुर -- राजस्थान प्रदेश का यह दूसरा शहर भी भारत के खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। हरी-भरी पहाड़ियों व झीलों से घिरा हुआ यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है ।यहां पर भी देखने के लिए अनेक पुरातात्विक व ऐतिहासिक स्थल है। यहां की झीलों में  नावों पर भ्रमण भी काफी दिलचस्प है। यहां पर देखने के लिए  सहेलियों की बाड़ी, सिटी पैलेस, मॉनसून पैलेस ,फतेहसागर झील, महाराणा प्रताप स्टैच्यू है ।इसके अलावा यहां पर रुकने के लिए होटलों की उचित व्यवस्था है।https://www.femina.in/hindi/lifestyle/travel/a-day-spent-in-udaipur-2775.htmlnbsp;

3. नई दिल्ली -- यह शहर भारत की राजधानी होने के साथ-साथ भारत का एक विकसित और खूबसूरत शहर है। यहां पर देखने के लिए कुतुबमीनार ,जामा मस्जिद, हुमायूं का मकबरा ,जंतर मंतर , इंडिया गेट ,लोटस टेंपल पुरानी दिल्ली क्षेत्र ,राष्ट्रपति भवन, भारत की संसद आदि है। दिल्ली एक खूबसूरत प्रदेश है जहां आप जुलाई से फरवरी महीने तक सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं।

4. मुंबई -- मुंबई भी भारत का खूबसूरत शहर है। यह भारत की आर्थिक राजधानी कहलाती हैं विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनियां व भारत के करोड़पति, अरबपतियों के निवास स्थान के रूप में यह शहर जाना जाता है ।इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए भी अनेक पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको गेटवे ऑफ इंडिया ,मरीन ड्राइव, जुहू चौपाटी, ताज होटल जैसे अनेक खूबसूरत जगहें मिल जाएगी ।मुंबई कभी भी नहीं रुकने वाला शहर है ।यहां की लोकल ट्रेनें ,यहां पर बनने वाली बॉलीवुड फिल्में सभी को आकर्षित करती हैं ।मुंबई को  सपनों का शहर भी कहा जाता है। वहीं भारत की जीडीपी में मुंबई का योगदान सबसे अधिक होता है।

5. वाराणसी -- वाराणसी भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित एक आध्यात्मिक और प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है। गंगा नदी के किनारे पर बसे इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है ।यहां पर  शाम को होने वाली गंगा आरती सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसे बनारस और  काशी भी कह कर बुलाते हैं। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थली है तथा इसे एक पवित्र जगह माना गया है। यहां का काशी विश्वनाथ मंदिर , अहिल्या घाट, काशी हिंदू विश्वविद्यालय जैसे अनेक प्रसिद्ध स्थल है। यहां पर मंदिरों की अधिकता के कारण इसे 'मंदिरों का शहर' भी कहा जाता है।

6. चेन्नई -- चेन्नई शहर तमिलनाडु प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध है शहर है जीडीपी के मामले में भी चेन्नई भारत के जाने-माने शहरों में से एक है समुंद्री तक पर बसा यह शहर बेहद खूबसूरत शहर है । यहां का पार्थसारथी मंदिर ,चेपॉक महल ,मरीन बीच आदि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल  है। चेन्नई को भारत का 'स्वास्थ्य पूंजी का शहर' कहा जाता है । चेन्नई शहर  बड़ी मात्रा में घरेलू व विदेशी लोगों को स्वास्थ्य का लाभ लेने के लिए आकर्षित करता है। इसके अलावा चेन्नई का भोजन व  वातावरण बेहद ही उच्चतम है ।चेन्नई का ऑटोमोबाइल सेक्टर काफी समृद्ध है। चेन्नई का चिड़ियाघर  व सेंट जॉर्ज फोर्ट भी काफी प्रसिद्ध जगहे हैं। 

7. कोलकाता --पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पूर्वी भारत का सबसे बड़ा शहर है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ जॉय' भी कहते हैं । कोलकाता का फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च, पारसनाथ जैन मंदिर, बेलूर मठ ,दक्षिणेश्वर काली मंदिर जैसे अनेक पर्यटन स्थल है जो देसी व विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा कोलकाता शहर की दुर्गा पूजा भी पूरे भारत ही नहीं विश्व में भी प्रसिद्ध है।

8. बेंगलुरु --कर्नाटक प्रदेश की राजधानी बेंगलुरु भी अपनी खूबसूरती के लिए विश्व में जाना जाता है। हालांकि आजकल यह शहर  आधुनिक प्रौद्योगिकी व तकनीकी के लिए  भारत की 'सिलिकॉन वैली' के नाम से भी जाना जाने लगा है ।लेकिन यहां पर अनेक पर्यटन स्थल भी स्थित है। इसकेे अलावा बेंगलुरु को 'गार्डन सिटी ऑफ इंडिया' भी कहते हैं। इसके अलावाा यहां पर कब्बन पार्क और संग्रहालय ,टीपू सुल्तान का महल ,हरे कृष्ण मंदिर लालबाग ,बसवनगुड़ी बुल मंन्दिर, इस्कॉन मंदिर और  बेंगलुरु पैलेस जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 

9. आगरा -- विश्व के प्रसिद्ध सात आश्चर्य जगहों में एक आगरा के ताजमहल के कारण आगरा शहर भी भारत के खूबसूरत शहरों में स्थान रखता है। ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने के लिए देश-विदेश से  अनेक पर्यटक हर साल यहां पर पहुंचते हैं ।इसके अलावा आगरा में जामा मस्जिद ,अकबर का किला, फतेहपुर सीकरी जैसे अनेक पर्यटन स्थल स्थित है।

10. चंडीगढ़ -- चंडीगढ़ आधुनिक भारत का सुव्यवस्थित तरीके से  बसाया गया शहर है।  हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी के रूप में निर्मित यह  शहर अपनी चौड़ी चौड़ी सड़कों और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में जाना और पहचाना जाता है। इसके अलावा यहां पर सुखना लेक , रॉक गार्डन ,जाकिर हुसैन रॉक गार्डन , सरकारी संग्रहालय व आर्ट गैलरी तथा खुला हाथ स्मारक जैसी अनेक देखने लायक जगह है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

Related Articles
About Author

I want to become a writer